जयपुर में फैला देह व्यापार: मसाज पार्लर बने सेक्स के अड्डे
जयपुर। जयपुर में लम्बे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। हालांकि कई बार पुलिस ने अनेक मामले पकड़े भी हैं। मगर इस धंधे पर कोई रोक नहीं लग पाई है। देह व्यापार ने अपना स्वरूप बदल लिया है। यह अब पोश कालोनियों में हो रहा है तथा मसाज पार्लर जैसे धंधों की आड़ में इसे चलाया जा रहा है। हाल ही में गांधी नगर पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार के मामले में विवाहिता सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी प्रियंका उर्फ प्रीति (26), दुर्गापुरा में किराए से रहने वाले केरल निवासी राहुलराज (27) व विवेक (26) को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कानोडिया कॉलेज के पीछे स्थित बी-180 मंगल मार्ग पर दबिश देकर अभियुक्तों को दबोच लिया। प्रियंका पहले भी जालूपुरा थाने में पीटा एक्ट में गिरफ्तार हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment